युवा कांग्रेसियों ने किया पार्टी के स्थापना दिवस पर पौधरोपण

सलेमपुर के एकौना में हुआ पौधरोपण का कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में भागलपुर विकास खण्ड के एकौना ग्राम सभा मे स्थित बाबू जगजीवन राम विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि युवा कांग्रेस की स्थापना आज ही दिन अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर किया गया था।तभी से यह संगठन के संकट के समय से लेकर सामाजिक कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है।चाहे देश मे बाढ़, सूखा, दैवीय आपदा व कोरोना काल मे अपने जुझारू कार्यकर्ताओं के बल पर लोगों की मदद करता रहा। विधानसभा अध्यक्ष नीतू भारती ने कहा कि युवा कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता क्षेत्र व देश की समस्या को लेकर संघर्ष करने के लिए सदैव तत्पर रहता है।कार्यकर्ता रक्तदान से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा आगे बढ़ कर प्रतिभाग करता है। कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल प्रसाद,मार्कण्डेय मिश्र,बदरे आलम,अशोक कुमार, सुच्चन खान,रामबड़ाई प्रसाद,जितेन्द्र कुमार, विनीत कुमार, पवित्रा देवी,सिकन्दर यादव,चंद्रिका यादव, रामप्रताप ,रामाश्रय, पवन,विशाल कुमार, छोटेलाल, विजय मल्ल,भानुप्रताप,केश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

1 hour ago

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

4 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

4 hours ago

Supreme Court on Bengal Violence: जजों पर हमले से नाराज सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…

4 hours ago

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

6 hours ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

6 hours ago