विद्युत विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 घुसा मझौली राज में विधुत आघात से एक युवक की मौत हो गई । राधिका देवी पत्नी कमलेश प्रसाद का मकान है ।विद्युत बिल बकाया दिखा कर विधुत विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने विभागीय कर्मचारी राजू और कुछ अन्य के साथ जाकर इनके घर का विधुत विच्छेदन कर दिया था ।लेकिन विधुत विच्छेदन के दौरान विधुत कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतते हुए केबल का एक ही तार काटा गया था । अमित कुमार पुत्र कमलेश प्रसाद के घर पर मकान में साफ सफाई का काम कर रहे थे । इनको पहले से ये जानकारी थी कि हमारा विधुत विच्छेदन किया जा चुका है लेकिन यही विधुत विभाग की लापरवाही से एक तार काट कर दूसरे तार को छोड़ दिया गया था। अमित कुमार को इस का अंदाजा ना था कि घर में विधुत आ रही है । और अमित कुमार इसी दौरान विधुत तार के चपेट में आ आगे और अमित की मौत हो गई । जिसके पश्चात गुस्साए वार्ड निवासियों द्वारा सलेमपुर मझौलीराज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया सूचना पर क्षेत्रा अधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला ,तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, कई थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घंटो मान मनौवल के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ ।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

45 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago