पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे योगी

बलिया/ (राष्ट्र की परम्परा)। ऐतिहासिक बागी बलिया की धरती छह नवंबर को एक बार फिर पूरे मनोयोग से योगी योगी आवाज देगी । कारण कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। प्रतिमा कलेक्ट्रेट परिसर के आगे चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में स्थापित की गयी है। प्रतिमा अनावरण के बाद पुलिस लाइन के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यह प्रतिमा जिले में वैसे तो दूसरी प्रतिमा है पर जिला मुख्यालय पर यह स्थापित दूसरी प्रतिमा है। देवस्थली विद्यापीठ में एक प्रतिमा स्थापित है जिसका अनावरण तात्कालिक थलसेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने किया था। अपने नामांकन में जब चंद्रशेखर जी कलेक्ट्रेट परिसर आते थे तो कलेक्ट्रेट परिसर को निहारते थे। उनके पौत्र और सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने पूर्व प्रधानमंत्री की इस सोच को फलीभूत करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आगे चंद्रशेखर उद्यान को बेहतर करते हुए परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की भव्य आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया। प्रतिमा परिसर में स्थापित भी हुई। अब प्रतिमा का अनावरण होना है ताकि लोग प्रतिदिन प्रतिमा को निहार सकें। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने पुत्र और वरिष्ठ युवा भाजपा नेता के साथ मुख्यमंत्री से मिल प्रतिमा अनावरण का न्यौता दिया था। मुख्यमंत्री ने आग्रह को स्वीकार करते हुए शीघ्र अनावरण करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने उस आश्वासन को तिथि में बदलते हुए प्रतिमा अनावरण का समय निर्धारित कर दिया है। छह नवंबर को मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जाहिर सी बात है पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के समय जनता योगी योगी आवाज देगी ही।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

2 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

1 hour ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago