कैंसर से जंग में योग और आयुर्वेद बना सहारा! पतंजलि का दावा — वेलनेस सेंटर से स्वस्थ होकर लौटे कई मरीज

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर (योगग्राम एवं निरामयम) एक बार फिर चर्चा में है। पतंजलि ने दावा किया है कि यहां योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपचार के जरिए कई कैंसर मरीजों को राहत मिली है। संस्था का कहना है कि असाध्य बीमारियों में भी प्राकृतिक चिकित्सा और अनुशासित जीवनशैली से उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।

पतंजलि के अनुसार, हावड़ा की 57 वर्षीय महिला, जिन्हें 2022 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था, सात दिन के उपचार और एक साल तक नियमों के पालन के बाद 2023 में ‘कैंसर-फ्री रिपोर्ट’ लेकर लौटीं। वहीं, पुणे के अजय राजेन्द्र बण्डल (28 वर्ष) को सिर में कैंसर था, जो अब पतंजलि की थेरेपी और औषधियों से पहले से काफी बेहतर हैं।

पतंजलि का कहना है —

बेंगलुरु के गौरान सिंह (41), जिन्हें ब्लड कैंसर था, उन्होंने सात दिन के उपचार के बाद दर्द और कमजोरी में राहत पाई।
छपरा (बिहार) के विजय कुमार सिंह (62) ने बताया कि केवल छह दिन में ही TLC, प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार हुआ।

विभिन्न कैंसर मरीजों के अनुभव

महाराष्ट्र (ओस्मानाबाद): ज्ञानेश्वर विठ्ठलराव पाटिल ने बताया कि लीवर सिरोसिस में योग और आयुर्वेद से उनका वायरल लोड सामान्य स्तर पर आ गया।

राजस्थान (भरतपुर): वेद प्रकाश (74) को किडनी कैंसर था, 80% किडनी खराब होने के बावजूद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

दिल्ली: बबीता सचदेवा (52) को थायरॉइड कैंसर था, योगग्राम में प्राणायाम से उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य लाभ हुआ।

पश्चिम बंगाल (हावड़ा): अनीता कुमारी (33) को 15 दिन के पतंजलि उपचार के बाद इतना लाभ हुआ कि ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ी।

डिस्क्लेमर:

“राष्ट्र की परम्परा” इस लेख में दिए गए पतंजलि के दावों या किसी प्रकार की चिकित्सा पद्धति का समर्थन या अनुमोदन नहीं करता है। यह जानकारी केवल जनसामान्य की जागरूकता हेतु साझा की गई है। स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

4 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

4 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

8 hours ago

किसी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, तो किसी ने शायरी और सेवा से जीता दिल

29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…

10 hours ago

समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…

10 hours ago

जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…

12 hours ago