Categories: Uncategorized

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में निकली यात्रा


लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में रविवार को सरोजिनी नायडू पार्क हजरतगंज लखनऊ से शहीद स्मारक तक एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मी, संविदा शिक्षक, नगरीय परिवहन, परिवहन निगम, समाज कल्याण ,चिकित्सा स्वास्थ्य, खाद्य रसद ,राजस्व ,आईटीओसहित विभिन्न विभागों के सैकड़ो कर्मचारी, शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र सैन्य बल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए यह यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कर्मचारियों के हाथों में तिरंगा झंडा, एवं पहलगाम हमले के बदले से संबंधित बैनर एवं पोस्टर थे जिन पर आतंकवाद खत्म करने का संकल्प एवं नारे लिखे हुए थे। यात्रा के दौरान महिलाओं ने देशभक्ति के गीतों से समा बांध दिया। विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा अपना ध्वज देखो फहराया, पवन के झोंकों से लहराया तीन रंग से बना तिरंगा लगता सबके मन को चंगा की देशभक्ति गानों से पूरी तिरंगा यात्रा को संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला एवं उनके साथी शिक्षकों ने यात्रा को
देशभक्ति मय बना दिया। यात्रा शहीद स्मारक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैलानियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने एवं सशस्त्र सैन्य बल के शौर्य को नमन, अभिनंदन तथा उनका मनोबल बढ़ाने की प्रतिज्ञा के साथ समाप्त हुई। शहीद स्मारक पर कर्मचारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बहुत-बहुत बधाई दिया ।उन्होंने अवगत कराया कि भारतीय सेना ने सिर्फ 26 मिनट के ऑपरेशन में पीओके सहित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सैन्य बल आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने के लिए संकल्पित है। पाकिस्तान विश्वास पात्र देश नहीं है ।वह सीमा पर लगातार गोलाबारी कर भारतीय नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहा है, जबकि भारतीय सेना उसको मुंहतोड़ जवाब दे रही है। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने अवगत कराया की प्रदेश के 10 लाख राज्य कर्मचारी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश का 10 लाख राज्य कर्मचारी सेना में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। आज की तिरंगा यात्रा में राज्य कर्मचारी परिषद, रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ , अनुसूचित प्राथमिक शिक्षक महासंघ,नगरीय परिवहन संविदा कर्मचारी संघ, अराजपत्रित कर्मचारी संघ खाद्य रसद विभाग, स्वच्छकार वेलफेयर एसोसिएशन, सहित दर्जनों विभागों के सैकड़ो कर्मचारी सम्मिलित हुए। धरना स्थल पर कर्मचारी एवं शिक्षकों को परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, अयोध्या सिंह, सूर्य नारायण मिश्र, नगरीय परिवहन संविदा चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,गोविंद कुमार, सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के महामंत्री जसवंत सिंह, नितिन गोस्वामी, आशीष मिश्रा सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

3 hours ago