कुश्ती से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : कमलेश पांडेय

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड देसही में राष्ट्रीय स्तर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हरैया के औरही में आयोजित हुआ।कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कमलेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता को शुरू कराया।प्रतियोगिता में विजय पहलवानों को मुख्य अतिथि कमलेश पांडेय एवं ग्राम प्रधान जावेद खान ने शील्ड एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कमलेश पांडेय ने कहा कि कुश्ती हमारे अपने माटी का सबसे शानदार खेल है।कुश्ती प्रतियोगिता से शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक एकाग्रता की क्षमता का विकास होता है।इस प्रतियोगिता से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए।कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में केरल,महाराष्ट्र,जम्मू कश्मीर, बिहार,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पहलवानों के दाव पेच कला कौशल का खूब आनंद उठाया।कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के जावेद गनी ने उत्तराखंड के कटप्पा पहलवान को,लाठी बाबा पहलवान अयोध्या हनुमानगढ़ी ने उत्तराखंड के कोबरा पहलवान को,देवरिया के मोहम्मद आरिफ ने बनारस के गोलू पहलवान को,मेवा थापा नेपाल ने मोहम्मद आरिफ देवरिया को,कल्लू बनारस ने मेंटल पहलवान हरियाणा को,बिन्नी पहलवां जम्मू कश्मीर ने हरिकेश कनौजिया देवरिया ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को चित किया

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

7 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

9 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

9 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago