स्थानीय दंगल से क्षेत्र के पहलवानों को मिलती हैं प्रेरणा: वैभव चतुर्वेदी

खेल में प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अपना बल्कि परिवार, गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करता है: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती के अमहट घाट पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने पहलवानो का हाथ मिलवा कर किया। इस दंगल प्रतियोगिता में जहां नवोदित पहलवानों की धूम रही। वहीं राष्ट्रीय पहलवानों ने अपनी कुश्ती के दांव-पेंच से हजारों दर्शकों का मन जीत लिया।
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजनो से क्षेत्र के पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। इससे युवा पहलवानी की ओर स्वत: आकर्षित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती से लोग स्वस्थ भी रहते हैं।
युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि इससे अनुशासन व सदभाव कायम होता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा स्त्रोत है। खेल में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अपना बल्कि परिवार तथा गांव प्रदेश व देश का नाम रौशन करता है।
इस अवसर पर शैलेष पाण्डेय, यज्ञेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धार्थ नगर उपेन्द्र सिंह, पीयूष दुबे,भाजपा नेता विक्की श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी, नितिन दुबे, दिव्यांशु दुबे सहित समस्त कमेटी सदस्य व सुदूर क्षेत्रों से आए पहलवान एवं हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

7 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

9 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

12 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

13 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

13 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

13 hours ago