बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार 11 फरवरी को विश्व सेफर इंटरनेट दिवस मनाया जाएगा। जिसकी थीम टुगेदर फॉर ए बेटर इंटरनेट है।
यह जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव जोशी ने देते हुए बताया कि “विश्व सेफर इंटरनेट दिवस” मनाने का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना कि सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग कैसे किया जाय, ताकि वह साइबर अपराध/ फ्रॉड से स्वयं को सुरक्षित रख सके। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में 11 फरवरी को पूर्वान्ह 10:15 से 11 बजे तक एवं कलेक्ट्रेट सभागार 11 फरवरी को पूर्वान्ह 11: 15 से 12बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी प्रकार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 11 फरवरी को मध्यान्ह 12:30 बजे से अपराह्न 01 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके साथ ही जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विकास भवन सभागार, कलेक्ट्रेट सभागार व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कार्यशाला में प्रतिभाग कर सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग करने की जानकारी प्राप्त करें।
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…