Categories: Uncategorized

ब्रेन डेड डोनर एवं प्रत्यारोपण को लेकर सफदरजंग में कार्यशाला का आयोजन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
पिछले दिनों सफदरजंग अस्पताल में ब्रेन डेड डोनर एवं अंग प्रत्यारोपण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसमें ब्रेन डेथ की स्थिति में दानदाताओं को जागरूक करने के लिए उन्हें गंभीरता से जानकारी दी गई। लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। सफदरजंग अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर वंदना तलवार एवं अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना चक्रवर्ती की उपस्थिति में लोगों में ब्रेन डेथ की स्थिति में ब्रेन डोनेट करने के लिए जागरूक किया तथा इसके बारे में गहराई से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन और गैर सरकारी संगठनों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। और पुतला के माध्यम से ब्रेन स्टेम डेथ को लेकर विशेष परिचर्चा की गई। वहीं किडनी प्रत्यारोपण करने वाले लोगों के साथ भी अनुभव साझा किया गया। दरअसल ब्रेन डेथ में किसी भी व्यक्ति का मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है, लेकिन शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग काम करते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति का ब्रेन डोनेट करने से किसी दूसरे व्यक्ति की जान बच जाएगी और यह एक महान पुण्य का काम होगा। इसलिए इस संबंध में लोगों को जागरूक करना तथा लोगों में इस संबंध में फैली भ्रांतियां को मिटाना काफी जरूरी है और इसी को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमें लोगों ने पूरी गंभीरता से ब्रेन डेथ के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा ऐसी स्थिति में ब्रेन डोनेट करने के लिए भी प्रेरित हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago