मकान निर्माण में काम करने वाले श्रमिक करायें अपना पंजीकरण नवीनीकरण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि आज श्रम विभाग द्वारा लेबर चौक बलुचहा चौक पडरौना, गाधी चौक कसया, रामजानकी मन्दिर चौक हाटा में उपस्थित होकर एकत्रित श्रमिकों को अवगत कराया गया कि भवन निर्माण में काम करने वाले 18 से 60 वर्ष आयु के श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाएं जिसमें पंजीकृत होने वाले श्रमिक को मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के अंतर्गत पुत्र के जन्म पर 20000/ पुत्री के जन्म पर 25000, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना की अंतर्गत कक्षा एक से परास्नातक तक कक्षावार 2000 से लेकर 24000 तक, अटल आवासीय विद्यालय के अंतर्गत कक्षा 06 से 12 तक निश्शुल्क पढ़ाई व श्रमिक की मृत्यु पर 225000 (समान्य मृत्यु) / 525000 (दुर्घटना में मृत्यु पर) आश्रितों को सहायता दी जाती है। उन्होंने मकान निर्माण और मिट्टी का कार्य करने वाले श्रमिकों से अपील की है नजदीकी जनसेवा केंद्र, पब्लिक पोर्टल www.upbocw.in या श्रम कार्यालय रामकोला रोड शनि मन्दिर के सामने पडरौना कुशीनगर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक व आधार लिंक मोबाइल नंबर सहित तत्काल संपर्क कर पंजीयन कर लें। इसी प्रकार जिन श्रमिकों ने वर्ष 2021 तक अपना पंजीयन कराया है किंतु अब तक नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं 31 दिसंबर 2025 से पूर्व अपना नवीनीकरण अवश्य कराने अन्यथा उनका पंजीयन निष्क्रिय हो जाएगा वह इन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।आज के कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व पंजीयन कैम्प में शशि शेखर मिश्र, संदीप मल्ल, संदीप सिंह, राजेश आदि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

PM आवास के लिए ₹2,500 देने पर क्या भ्रष्टाचार नहीं? हाथरस में मंत्री बेबीरानी मौर्य के बयान से गरमाई चर्चा

हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…

3 hours ago

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, जेल से बाहर आने की जताई उम्मीद

बेटी की शादी के बाद अब सरेंडर की तैयारी! मोकामा विधायक अनंत सिंह के अगले…

3 hours ago

हाईवा और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर मची चीख-पुकार

AI निर्मित कोडरमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह…

3 hours ago

लोकसभा में 850 सांसदों की तैयारी! यूपी की 80 सीटें होंगी 120, महिला आरक्षण से बदलेगा सियासी गणित?

Ai निर्मित संसद की 850 सीटों वाली सियासी बिसात! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ताकत या दक्षिण…

3 hours ago

संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बनेगा सियासी महासंग्राम!

543 से 850 सीटों तक विस्तार, महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने 2029 के…

4 hours ago

पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता, संदिग्धों की जांच के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…

5 hours ago