रेल खण्ड के दोहरीकरण के लिए खुदाई के दौरान जमालपुर गांव में मिला लकड़ी का पिलर

नुकीला पिलर व कुछ मिट्टी का घड़ा का मिलना चर्चा विषय बना है

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भटनी वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण के लिए मिट्टी का खुदाई के दौरान भागलपुर ब्लाक के गैर आबाद गांव जमालपुर (जिरासो) में मिट्टी खनन के दौरान ज़मीन से 20 फुट नीचे मिले लकड़ी का पिलर, जिसका एक सिरा नुकिला तथा कुछ मिट्टी के घड़ा नुमा पात्र जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
गैर आबाद जमालपुर में एक गड्ढे से भटनी, वाराणसी रेल खण्ड के ट्रैक निमार्ण कार्य में मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा है। इस खेत से मिट्टी ट्राली डंफर द्वारा ढुलाई किया जा रहा है। मंगलवार को भटनी वाराणसी रेलखंड के तूर्तिपार रेलवे स्टेशन के नजदीक जिरासो गांव के समीप गैर आबाद गांव जमालपुर में मिट्टी खुदाई के दौरान ज़मीन से 20 फूट नीचे कई लकड़ी के पिलर मिले, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भागलपुर, देवकली, जिरासों, इशारों इत्यादि गांव के लोग इसे देखने के लिए आने जाने लगे, जो काफी चर्चा और कौतूहल का विषय बना रहा।इसी जगह पर देवी, देवता के स्थान है, जिसमें अतिथि बाबा, सती माता का मन्दिर है।स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले ईट भट्ठे के लिए मिट्टी खुदाई कर रहे, जे सी बी में आग लग गई। और मिट्टी खुदाई का कार्य बन्द कर दिया गया था। अब रेलवे मिट्टी की खुदाई कर मिट्टी ट्राली, डंफर द्वारा ढुलाई कर रहा है। खुदाई के दौरान लकड़ी के बरसों पुराने मोटे मोटे नुकीले पिलर मिलने लगे जिसे देख खुदाई कर रहे जेसीबी के चालक ने खुदाई का कार्य रोक दिया। लोगों के मुताबिक खुदाई में कुछ मिट्टी के नकाशी किए हुए पात्र मिले। जो अब वहां पर नहीं दिख रहे हैं। लकड़ी के पिलरों को देख लगता है कि कभी वहां पर लोग रहा करते थे। खबर लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक सूचना नहीं है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

5 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

7 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

22 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago