पवन सिंह मामले में महिला आयोग का यू-टर्न

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है। जिस प्रकरण पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने पहले कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, अब उसी पर आयोग नरम रुख अपनाता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पवन सिंह लाइव शो के दौरान मंच पर अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूते नजर आए थे। घटना सामने आने के बाद महिला आयोग अध्यक्ष बबिता सिंह ने इसे गंभीर बताते हुए पुलिस आयुक्त को जांच और कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की बात कही थी।

लेकिन अब आयोग का रुख बदल गया है। आयोग अध्यक्ष का कहना है कि वीडियो देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि पवन सिंह ने यह हरकत मजाक में की थी और अंजलि राघव ने भी उस समय किसी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं कराया। बबिता सिंह ने कहा, “अगर अंजलि को गलत लगता तो उन्हें उसी मंच पर विरोध करना चाहिए था।”

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह का व्यवहार किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए पवन सिंह को आयोग की ओर से चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि इस विवाद के चलते पवन सिंह ने पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। अब आयोग का नरम रुख सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर महिला आयोग ने अपना स्टैंड क्यों बदला।

यह मामला न केवल भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि हरियाणवी कला जगत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

17 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

19 hours ago