बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, महिला कॉन्स्टेबल सरिता पटेल, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, पीआरडी सुनीता व देवती देवी ने पानी टंकी बाजार चितबड़ागांव क्षेत्र में महिलाओं से संवाद स्थापित किया।
टीम ने महिलाओं को नए कानूनों, उनके अधिकारों, और सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 102, 108 तथा साइबर अपराध शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें और निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें – शौरभ राय बने आरएलडी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…
इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…