ऋण वसूली के नाम पर समूह की महिलाओं का किया उत्पीड़न, होगी कार्यवाही: डीएम

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी ऋण वसूली का कार्य आरबीआई की गाइडलाइंस व निर्देशों के अनुसार करें

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर गरीब महिलाओं को कर्ज देकर वसूली के दौरान उत्पीड़न संबंधी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्राप्त शिकायतों में कहा गया है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियां ग्रामीण महिलाओं को समूह के नाम पर अनाप-शनाप तरीके से लोन दे रही हैं और उनसे अत्यधिक ब्याज वसूल रही हैं। किस्त चुकाने में असमर्थ महिलाओं के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्मियों द्वारा अभद्रता की जाती है। ऋण वसूली आरबीआई के गाइडलाइंस के अनुसार ही करें।
प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झां द्वारा एलडीएम महराजगंज, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण का निर्णय लिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के माध्यम से भी शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों के साथ बैठक कर किया जाय। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं अथवा महिला समूहों को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण वसूली संबंधी किसी प्रकार की शिकायत है, वे अपनी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक दर्ज करा सकती हैं। शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।
उन्होंने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को भी कड़ा निर्देश जारी किया है कि ऋण वसूली का कार्य आरबीआई की गाइडलाइंस,निर्देशों के अनुसार ही किया जाए और किसी भी दशा में ऋणी महिला अथवा महिला समूह का उत्पीड़न न हो। ऐसा होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago