महिला फुटबॉलरों ने प्रभारी निरीक्षक को बांधी राखी

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)l पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।क्षेत्र सभी घरों में जहां खुशी का माहौल रहा तो वहीं अनेक संस्थाओं ने अपने अलग ही अंदाज में रक्षा बंधन को मनाया।इस दौरान रक्षाबंधन पर्व पर महाराणा प्रताप इंटर कालेज के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में खास उत्साह दिखाई दिया। कालेज की महिला खिलाड़ियों ने अपने कोंच जय कुमार राव एवं राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून के साथ बघौचघाट थाना ऑफिस में जाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय समेत पुलिसकर्मियों के हाथ पर राखियां बांधी एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए अपनी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल एक पारंपरिक अवसर नहीं बल्कि परिवारों में आपसी प्रेम, सौहार्द्र और एकता को प्रगाढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और उनकी परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। यह पर्व परिवारों और समाज में स्नेह, सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है, जिससे रिश्तों में गहराई और स्थिरता आती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

47 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

47 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

47 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

2 hours ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago