हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद देवरिया में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने अभियान को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा।
दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना भटनी की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा भटनी में महिलाओं और बच्चियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना एकौना की टीम ने श्रीमती नैना देवी शिक्षण संस्थान, बेलवा दुबौली में छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों और बाजार क्षेत्रों में पंपलेट वितरण कर महिलाओं को निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और अपराध के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago