पोखरे में महिला का शव मिला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पोखरे में उतराए शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना मिलने पर हल्दी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान महलुदन (75) पत्नी स्वर्गीय मुहम्दीन, निवासी हल्दी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महलुदन बीते 10 जनवरी से लापता थीं। उनके अचानक गायब हो जाने के बाद परिजनों द्वारा हल्दी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका था।
ग्रामीणों के अनुसार महलुदन मंदबुद्धि थीं, जिस कारण उनके इधर-उधर भटक जाने की संभावना बनी रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि भटकते हुए वह पोखरे के पास पहुंच गई हों और किसी तरह संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गई हों, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले और गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक पोखरे से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

बारिश-तेज हवाओं के बीच सड़क पर उतरे डीएम, बाधित आवागमन व बिजली व्यवस्था तत्काल कराई दुरुस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज हो रही बारिश एवं तेज चल रही…

29 seconds ago

राज्यसभा की 10 सीटें और मिशन 2027, योगी की दिल्ली बैठकों ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी…

3 minutes ago

बारिश में छाता लेकर फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, सुनी समस्याएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी…

4 minutes ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ पर नुक्कड़ नाटक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और संस्कृति मंत्रालय…

6 minutes ago

345 छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया…

7 minutes ago

आंधी-पानी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, आधा दर्जन ट्रांसफार्मर धराशायी

36 घंटे से बिजली गुल, पेड़ और टहनियां गिरने से कई जगह विद्युत लाइनें प्रभावित…

11 minutes ago