भागलपुर चौराहे पर टेंपो में महिला से चोरी, नाबालिग लड़कियों पर शक, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंपो से उतरते ही एक महिला ने अपने बैग से सामान चोरी होने का शोर मचाया। बरहज से भागलपुर आ रहे टेंपो में सवार महिलाओं के बीच अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि टेंपो यात्रा के दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन, गहने, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। भागलपुर चौराहे पर टेंपो रुकते ही महिला फूट-फूटकर रोने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों और कुछ टेंपो चालकों को संदेह हुआ कि टेंपो में साथ बैठी कुछ महिलाएं ही चोरी में शामिल हो सकती हैं। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो कुछ लड़कियां, जिनकी उम्र लगभग 13 से 14 वर्ष बताई जा रही है, भागने लगीं। इस पर लोगों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां एक संगठित समूह में थीं, जिनमें 13 से 20 वर्ष तक की उम्र की लड़कियां शामिल बताई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। जांच के दौरान कथित रूप से पीड़ित महिला के बैग से चोरी गया सामान बरामद होने की बात सामने आई।
सामान मिलने के बाद पीड़ित महिला काफी डरी हुई थी, इसलिए वह अपना बैग लेकर बच्चों के साथ घर चली गई और कोई लिखित शिकायत नहीं दी।
मामले में भागलपुर पुलिस चौकी के एसआई सुनील पाल ने बताया कि लिखित तहरीर न मिलने के कारण किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी। साथ ही पकड़ी गई महिलाओं के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूछताछ के बाद कथित चोरों को छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं। घटना के बाद भागलपुर चौराहे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

8 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

11 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

11 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

11 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

11 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

12 hours ago