माटी न्यास-सेकी के प्रयास से दो स्थानों पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गांवों का भी अधिकार: संतोष कुमार शर्मा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में माटी न्यास और भारत सरकार के उपक्रम के संयुक्त तत्वावधान में दो निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर तथा में आयोजित हुए, जहां करीब 1000 से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों का भी अधिकार है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

महराजगंज इंटर कॉलेज मऊपाकड़ में आयोजित शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश चेतल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित रंजन, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. जनार्दन सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। वहीं मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, कोल्हुई में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अहमद मिनहाजुद्दीन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सोनकर तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार की टीम ने मरीजों की जांच की।

नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बड़ी चुनौती है और ऐसे शिविर लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करते हैं।

माटी न्यास के संयोजक आसिफ़ आज़मी ने अतिथियों और चिकित्सकों का स्वागत किया। दोनों शिविरों में सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थान के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस पहल ने यह साबित किया कि प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के समन्वित प्रयास से ग्रामीण अंचल में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराई जा सकती हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

1 hour ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

3 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

4 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

5 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

12 hours ago