तारीखों के ऐलान के साथ केजरीवाल ने गुजराती में जारी किया वीडियो संदेश, कहा- आपको अयोध्या के राम मंदिर ले कर जायेगे

नयी दिल्ली Rkpnews।चुनाव आयोग की तरफ से गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। गुजरात चुनावों के लिए मतदान दिसंबर 1 और 5 को होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके तुरंत बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों के लिए एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसे गुजराती भाषा में जारी किया गया है। उनके इस एक मिनट के वीडियो में वो गुजराती बोलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया गया कि उनकी आम आदमी पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी। 

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद, उनकी पार्टी निश्चित रूप से गुजरात विधानसभा चुनाव जीतेगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात की जनता बड़े बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। बीजेपी पिछले 27 सालों से राज्य में सत्ता में है। 

केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि राज्य में बीजेपी का शासन रहा है। ये चुनाव बीजेपी के लिए भी चुनौती है। केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से कहा, “नमस्कार! कैसे हो, आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा माना है. अपने परिवार का हिस्सा माना है न. मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत आभार। मैंने आपको वचन दिया था कि आपका भाई बनकर आपके परिवार की जिम्मेदारी संभालूंगा। मुझे एक मौका दो और मैं तुम्हें मुफ्त बिजली दूंगा, स्कूल और अस्पताल बनाएं। आपको अयोध्या के राम मंदिर लेकर जाएंगे। बस एक मौका दीजिए। 

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

2 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

3 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

3 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

3 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

3 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

4 hours ago