किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 नमूने संग्रहित व 05 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे व उप कृषि निदेशक राकेश सिंह द्वारा तहसील खलीलाबाद के किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशी निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु शनिवार को तहसील अंतर्गत 06 दुकानों की जांच की गई। जिसमें दो कीटनाशी बिक्री केंद्र को नोटिस दी गई। दुकानों से कुल 02 कीटनाशी के नमूने एकत्र किए गए।
इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक चौधरी द्वारा मेंहदावल एवं धनघटा क्षेत्र में
मौर्य कृषि बीज भंडार लहरौली बाजार, न्यू भारत बीज भंडार मेहदावल, मौर्य बीज भंडार नौरंगिया, कसौधन कृषि सेवा केंद्र बंडा बाजार, विकास खाद भंडार एवं प्रदीप बीज भंडार,धनघटा का औचक निरीक्षण किया गया एवं नोटिस जारी किया गयाl
इस प्रकार जनपद में कुल 21 कीटनाशी विक्रेताओं के संस्थानों में कुल 8 नमूने ग्रहित किए गए हैं एवं 05 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किसान हित में कीटनाशी की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago