अजमेर दरगाह में जाने से हिन्दू क्या मुसलमान बन जाएगा? महबूबा की आपत्ति पर बोले फारूक- मैं भी भजन गाता हूं

Rkpnews गांधी जी के द्वारा पहले गाया जाने वाला गीत जम्मू कश्मीर में स्कूलों में रघुपति राघव भजन गाने को लेकर विवाद लगातार बरकरार है। जहां पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती इसे लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साध रही हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला का रूख महबूबा मुफ्ती से बेहद ही अलग है। उन्होंने कहा कि वे भी भजन गाते हैं, इसमें गलत क्या है? फारूक अब्दुल्ला ने पूछा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भजन करने में क्या गलत है। हम द्वि-राष्ट्र सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अगर मैं भजन करता हूं तो क्या यह गलत है? उन्होंने महबूबा मुफ्ती का मज़ाक उड़ाया और पूछा कि क्या एक हिंदू भक्त अजमेर दरगाह में जाने पर मुसलमान बन जाएगा।या मुसलमान हिन्दू मंदिर में जाने से हिन्दू नही तो विवाद क्यो।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, “कश्मीर में धार्मिक विद्वानों को कैद करने, जुमा मस्जिद को बंद करने और स्कूली बच्चों को हिंदू भजन सुनाने के लिए मजबूर करने से केंद्र सरकार के हिंदुत्व के एजेंडे का पर्दाफाश होता है।”
चूंकि ‘रघुपति राघव…’ गांधीजी के पसंदीदा भजनों में से एक था, इसलिए यह समारोह का हिस्सा बनाया गया। जिसपर महबूबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुलगाम स्कूल में छात्रों के ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए एक वीडियो साझा करते हुए, मुफ्ती ने कहा, “धार्मिक विद्वानों को जेल में डालना, जामा मस्जिद को बंद करना और यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए निर्देशित करना कश्मीर में भारत सरकार के असली हिंदुत्व एजेंडा को उजागर करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

15 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago