Categories: शिक्षा

क्यो भाग रहे हो तपोवन से,-यह उपवन भी तो तेरा है-मीनू वर्मा

देवरियाल(राष्ट्र की परम्परा) साहित्य शक्ति संस्थान देवरिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्यमहोत्स्व के तृतीय दिवस मे कवियो और कवयित्रियो ने नव रस की गंगा बहा दी। कार्यक्रम का शानदार आगाज साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल साहित्य रत्न व साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित कवि, पत्रकार,साहित्यकार,समीक्षक डा पंकज -प्राणेश के ओजस्वी संचालन मे प्रारम्भ हुआ। परम्परानुरूप औरंगाबादी कवयित्री व शिक्षिका क्षमा शुक्ल ने वाणी वंदना एक स्वर में शारदे माँ भक्त जब वंदन करें,से हुआ।अनूपपुर मध्य प्रदेश की कवयित्री रजनी उपाध्याय ने अपने सुमधुर स्वर अभिनंदन गीत गाकर कार्यक्रम को गति दी !प्रख्यात साहित्यकार व समीक्षक वृन्दावन राय सरल मध्यप्रदेश ने अपने आशीर्वचनों से सभी रचनाकारों का मार्गदर्शन किया।मंचीय परम्परा की सुपरिचित कवियत्री प्रमिला किरण ने अपनी गजल से कार्यक्रम को बहुत बड़ा बना दिया।नोएडा की कवयित्री मीनू बर्मा ने अपनी रचना क्यो भाग रहे हो तपोवन से,यह उपवन भी तो तेरा है सुनकर यह साबित कर दिया कि हिन्दी कविता का भविष्य उज्ज्वल है।जमशेदपुर की वरिष्ठ कवियत्री संजू वर्मा और मंडला मध्प्रदेश की कवियत्री योगिता चौरसिया ने अपने गीतो और गजलो को सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दी। चित्रकूट की कवियत्री व शिक्षिका शहनाज बानो और नोयडा से जुड़ी वरिष्ठ कवियत्री अंजना झा ने अपनी रचनाओं से मर रही संवेदनाओं को पुनर्जीवन दिया। सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल की कवियत्री ऋतू गर्ग और मुज्जफरपुर बिहार की वरिष्ठतम कवियत्री व कव्य कला की विदुषी सुमन मेहरोत्रा ने तो इस आयोजन को अपने शब्दों से मृत्युन्जयी बना दी।संतकबीर नगर की कवियत्री व शिक्षिका अनुपम चतुर्वेदी तथा सरगुजा छतीसगढ की कवयित्री लता नायर ने अपनी उत्कृस्ट रचनाओं से माँ हिंदी की महिमा का गुणगान सभी श्रोताओं को बेहद पसंद आई। देवरिया उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कवि प्रेमनारायण तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भाषा व संस्कृति पर प्रकाश डाले तो देवरिया की नवोदित रचनाकार शिवांगी दुबे ने अपनी रचनाओं से सबका मन मोह लिया।फतेहपुर उत्तर प्रदेश की कवियत्री सीमा मिश्रा और चित्रकूट उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ कवयित्री वंदना यादव ने अपनी स्तरीय रचनाओं से सर्वाधिक यश व वाहवाही बटोरी !पीलीभीत की कवयित्री व शिक्षिका अनीता विश्वकर्मा और चित्रकूट की कवयित्री शहनाज बानो ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को आह और वाह करने पर विवश कर दी।
संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष नीरजा बसंती ने अपने समीक्षात्मक उद्बोधन में कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत करने के क्रम में काव्य कला से सम्बंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी की सराहना सबने की।
संस्थान की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट दिव्या सक्सेना ने सभी आगत रचनाकारो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago