पुल क्रॉस करते समय ट्राली में घुसा मालवाहक ऑटो दुकानदार और ड्राइवर हुए घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार स्थित कयाड नदी के सकरे पुल में ट्राली से माल वाहक आटो टकरा गया जिससे ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार दुकानदार दोनों बुरी तरह से घायल हो गये।
शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे माल वाहक ऑटो रिक्शा ड्राइवर रामवृक्ष तथा दुकानदार पिंटू वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी चांदपट्टी बाजार यह लोग फल का धंधा करते हैं और फल लेने के लिए बेलइसा मंडी जा रहे थे, पटवध सरैया बाजार स्थित कयाड नदी पर बने पुल के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहा सठियांव चीनी मिल से गन्ना उतार कर ट्रैक्टर ट्राली पुल क्रॉस कर रहा था तभी फल लेने जा रहा मालवाहक ऑटो इस सकरे पुल में घुस गया और ट्राली की चपेट में आकर मालवाहक ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार दुकानदार बुरी तरह से घायल हो कर फंसे हुए थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बाजार वासी और ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और हेक्सा ब्लेड से मालवाहक ऑटो रिक्शा को काटकर फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। तब तक मौके पर डायल 112 नंबर पुलिस और थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह मय हमराह पहुंचकर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

24 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

53 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

55 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

55 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago