“जहाँ शहनाई बजनी थी, वहाँ सन्नाटा पसरा – बेटी की मौत के बाद तेरहवीं के लिए बेचने पड़े शादी के बर्तन”

प्रतीकात्मक फोटो

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिंदगी कितनी बेरहम हो सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण नगर के टीचर कॉलोनी में सामने आया। यहाँ एक युवती, जिसकी शादी नवंबर माह में होनी थी, ने मानसिक तनाव और अवसाद में आकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिस घर में चंद दिनों बाद शहनाई गूंजनी थी, वहाँ अब मातम पसरा है।

परिवार ने बेटी की शादी के लिए महीनों से तैयारी कर रखी थी। बर्तन से लेकर अन्य सामान तक खरीद लिया गया था। लेकिन किस्मत ने ऐसा क्रूर मजाक किया कि वही बर्तन अब शादी में नहीं, बल्कि तेरहवीं के लिए बेचने पड़े। परिजनों के सपने चकनाचूर हो गए और खुशियों का हर रंग मातम की काली चादर में ढक गया।

जानकारी के अनुसार, युवती की एक तस्वीर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। समाज और लोकलाज के दबाव से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई। पीड़ा और अपमान को दिल में दबाए, उसने अपनी बात किसी से साझा नहीं की और चुपचाप मौत को गले लगा लिया।

परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। मृतका दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी शादी को लेकर घर में रौनक थी। रिश्तेदारों के आने-जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

इस मामले में सलेमपुर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के परिवार का कहना है कि जिस बेटी के लिए सपनों का संसार सजाया जा रहा था, अब उसी की तेरहवीं के लिए शादी के बर्तन बेचने की विवशता जीवनभर सालती रहेगी।

यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा संदेश है कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया की गैर-जिम्मेदारी और लोकलाज का दबाव कभी-कभी किसी की जिंदगी छीन लेता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PM आवास के लिए ₹2,500 देने पर क्या भ्रष्टाचार नहीं? हाथरस में मंत्री बेबीरानी मौर्य के बयान से गरमाई चर्चा

हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…

3 hours ago

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, जेल से बाहर आने की जताई उम्मीद

बेटी की शादी के बाद अब सरेंडर की तैयारी! मोकामा विधायक अनंत सिंह के अगले…

3 hours ago

हाईवा और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर मची चीख-पुकार

AI निर्मित कोडरमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह…

3 hours ago

लोकसभा में 850 सांसदों की तैयारी! यूपी की 80 सीटें होंगी 120, महिला आरक्षण से बदलेगा सियासी गणित?

Ai निर्मित संसद की 850 सीटों वाली सियासी बिसात! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ताकत या दक्षिण…

4 hours ago

संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बनेगा सियासी महासंग्राम!

543 से 850 सीटों तक विस्तार, महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने 2029 के…

4 hours ago

पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता, संदिग्धों की जांच के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…

6 hours ago