वरुण गांधी का अपनी ही सरकार पर साधा निशाना कहाँ जब छात्र सड़क पर आएँगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का लगेगा आरोप,

पीलीभीत Rkpnews बरुण गांधी कई बार नौकरी और महंगाई को लेकर सरकार से सवाल पूछते रहते हैं। एक बार फिर से वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है और युवाओं की आवाज को उठाने की कोशिश की है। वरुण गांधी ने कहा कि 4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएँगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह अन्याय नहीं है?

पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण उत्तर प्रदेश और केंद्र में कई मुद्दों को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बाढ़ को लेकर ट्वीट कर कहा था कि यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। उन्होंने कहा था कि प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुँचना है। छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते। उन्होंने कहा था कि PET के लाखों अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद से सैकड़ों किलोमीटर दूर रखा गया है। यह निर्णय एक-एक रुपया जोड़ कर चलने वाले सामान्य परिवार के छात्रों पर डाला गया अनावश्यक बोझ है।उन्होंने यह भी लिखा कि हर वर्ष कई इलाके बाढ़ की चपेट में आते हैं, हर वर्ष कुछ घर, कुछ सपने और कुछ परिवार टूट जाते हैं। यह तबाही आएगी, हम पहले दिन से जानते हैं, कहाँ आएगी यह भी जानते हैं,फिर भी हम अंत तक सोए क्यों हुए रहते हैं? आखिर कब बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वालों की समस्या हमारी प्राथमिकता बनेगी?

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

25 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

1 hour ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

3 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago