प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जब घर छोड़ा तो उसके भाइयों ने प्रेमी के पिता का हाथ तोड़ा

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा)
जनपद के जहानागंज ब्लॉक के ग्रामसभा टीसौरा माफी के मोहल्ला नसरत ताल निवासी नरेश यादव पुत्र कुमार यादव ने आरोप लगाते हुये, कहा कि उसके गाव के ही दो सगे भाइयों ने उसे रास्ते मे रोककर बुरी तरह से मार पिट कर अधमरा कर दिया जिससे उसके दोनो हाथों की हड्डियां टूट गयी है। नरेश यादव ने यह भी कहा कि उपरोक्त दोनो भाई मनबढ़ व दबंग व्यक्ति हैं, किसी के साथ मार पीट फौजदारी करने को तैयार रहते हैं। इस सम्बन्ध मे उसने दोनों भाइयों को नामजद करते हुये, जहानागंज थाना मे लिखित तहरीर देकर दंडनात्मक कार्यवायी की मांग किया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। नरेश यादव का इलाज मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है। नरेश यादव ने बताया कि आरोपितों की बहन से हमारे लड़के का अवैध सम्बंध था। जिसका सुलह समझौता भी थाने पर हुआ था, लड़की अपनी मर्जी से गयी थी । उन्होंने थाने में बयान भी दिया था। नरेश यादव ने यह भी कह दिया था कि यदि हमारे लड़के की गलती हो तो वह स्वयं जिम्मेदार है मुझसे कोई मतलब नही है। फिर भी दबंगो ने नरेश यादव को पीटकर दोनो हाथ की हड्डियां तोड़ दी है। जहानागंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

1 hour ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago