Rkpnews सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा के बीच दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात हुई। करीब दो घंटे सोनिया गांधी और अशोक गहलोत के बीच बातचीत चली है। गहलोत की गिनकी गांधी परिवार के वफादारों में होती रही है।कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गांधी परिवार की तरफ से अशोक गहलोत पर दांव लगाने की खबर है। वहीं जी 23 की तरफ से शशि थरूर को आगे किया गया है।जब सोनिया गांधी अपना इलाज कराने विदेश जा रही थीं तो उन्होंने गहलतो से कहा था कि वो पार्टी को अध्यक्ष के तौर पर देखें। हालांकि उस वक्त अशोक गहलोत इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाईकामन से सबकुछ प्राप्त हुआ। हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वो निभाऊंगा।
बीते दिन देर रात पहले तो गहलोत ने विधायक दल की बैठक की और फिर दिल्ली दरबार में पहुंच गए। लेकिन जैसे ही अध्यक्ष पद का सवाल अध्यक्ष पद से सीएम की कुर्सी पर आया वहीं फट से कह दिया कि दो-दो पद का मुद्दा यहां लागू नहीं होता। मधुसुदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी संविधान में दो पद वाली शर्त नहीं। इससे पहले शशि थरूर ने आज चुनाव समिति से मुलाकात की है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की थी। मिस्त्री ने कहा कि हमने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के संबंध में उनके (शशि थरूर) सभी सवालों का जवाब दिया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…
पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…
सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…