अल्पसंख्यक वर्ग का जो भी हुआ विकास वह सिर्फ कांग्रेस ने किया: नईम प्रधान

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम प्रधान का हुआ जगह जगह स्वागत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अल्पसंख्यक समाज का अब तक जो भी विकास हुआ वह सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। आज कांग्रेस के नीतियों व सिद्धान्तों के बदौलत यह समाज सर्व समाज के साथ शान से जी रहा है। उक्त बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जनपद के प्रभारी नईम प्रधान ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के बिना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी ने कहा कि आज जरूरत है कि कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आज समाज का हर वर्ग महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं।कांग्रेस ही देश के लोगों को इस समस्या से निजात दिला सकती है।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसीम सिद्दिकी ने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों मजलूमों की चिंता करती है, भाजपा तो केवल बड़े उद्योगपति की चिंता करती है। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम,दीनदयाल प्रसाद,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रमाशंकर यादव, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, जुलेखा खातून, राशिद अंसारी,मिर्जा खुर्शीद,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,वजीर अहमद,विनोद दूबे, कमलेश मिश्र,किताबुद्दीन, इमरान अंसारी,असरफ अली ,गुलरेज, डॉ याहिया अंजुम,डॉ नरेन्द्र यादव,रमाकांत भारती ,नासिर खान,तारिक अंसारी,तौहीद खान, कैफ खान,रुस्तम, जैनुल,साजिद,खालिक अहमद आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इस्लाम खान व संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एमपी हाईकोर्ट में हड़कंप : जज ने BJP विधायक पर डाला बड़ा आरोप, सुनवाई से किया इन्कार

विधायक हाईकोर्ट व आदेश की फोटो भोपाल (राष्ट्र की परम्परा) मध्यप्रदेश की राजनीति और न्यायपालिका…

7 minutes ago

ठेला लगाने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मचा कोहराम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला…

12 minutes ago

लिंपी से कराह रहे पशुपालक, सरकार खामोश!

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में लिंपी बीमारी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पशु मर…

18 minutes ago

उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदारों को मिलेगा तहसीलदार का प्रभार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए…

19 minutes ago

छह लाख छात्रों को शुल्क भरपाई न होने पर सरकार सख्त, 14 अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक बाबू निलंबित

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रदेश में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में भारी लापरवाही सामने आने…

36 minutes ago