मौसम अपडेट: तापमान में उतार–चढ़ाव, कोहरे का बढ़ा असर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले सहित प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है, जबकि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में पछुआ हवाएं तेज होंगी, जिसके कारण दिन और रात दोनों समय ठंडक और ठिठुरन में इजाफा होगा। कई जिलों में घना कोहरा भी छा सकता है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। सुबह और देर रात हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। खासकर तराई क्षेत्रों में दृश्यता 200 से 500 मीटर तक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में बहराइच और कुशीनगर में दृश्यता केवल 50 मीटर तक दर्ज की गई।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जौनपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कौशाम्बी, सीतापुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, पीलीभीत, मथुरा, रामपुर, आगरा, बरेली, कानपुर, शामली, इटावा, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, बहराइच, सहारनपुर, झांसी, फिरोजाबाद, ललितपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद, अमेठी और रायबरेली जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

4 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

8 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

8 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

17 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago