सपा नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) मेहनगर विधानसभा के सपा विधानसभा अध्यक्ष  वीरेंद्र यादव उम्र 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कोमल यादव गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, और उन्हें लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनका रविवार को इलाज के दौरान लगभग 10:00 बजे स्वर्गवास हो गया, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
 मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता वीरेंद्र यादव ग्राम वजीर मलपुर थाना गंभीरपुर निवासी 17 साल निजामाबाद विधानसभा के अध्यक्ष रहे, वर्तमान में मेहनगर विधानसभा अध्यक्ष रहे।इस दौरान वीरेंद्र यादव ब्रेन ट्यूमर बीमारी से ग्रसित हो गए थे।
15 फरवरी को सुबह घर पर नहा कर खाना खाने घर में जा रहे थे कि अचानक गिर गए और अचेत हो गए परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बिंद्रा बाजार स्थित के एल मेमोरियल में भर्ती कराया, जहां एक हफ्ते इलाज के बाद  स्थित में सुधार ना होने पर लाइफ लाइन फैसिलिटी अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया।
एक माह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे, जिनका रविवार को लगभग 10:00 बजे मौत हो गई,  मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली परिवार कोहराम मच गया पत्नी विद्या का रो रो बुरा हाल हो गया है। मृतक के 2 पुत्र अरविंद यादव व अभिषेक यादव एक पुत्री गुड़िया है, एक पुत्र एक पुत्री की शादी हो गई है वीरेंद्र यादव का शव जैसे ही घर पहुंचा सभी दलों के नेता सहित क्षेत्रीय लोगों का तांता लग गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

🕰️ १६ अक्टूबर : इतिहास के आईने में संघर्ष, परिवर्तन और गौरव के रंग

बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…

7 hours ago

16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: किसके जीवन में चमकेगा भाग्य, कौन रहेगा सावधान?

जाने पंडित बृज नारायण मिश्र से आज का दिन विशेष:हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक…

7 hours ago

16 अक्टूबर 2025 गुरुवार का सम्पूर्ण पंचांग: शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त एवं राहुकाल

पंडित बृज नारायण मिश्र के द्वारा निर्मित विशेष पंचांग 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हिन्दू…

8 hours ago

PM मोदी का नारा: “एकजुट NDA-एकजुट बिहार”, बोले- फिर बनेगी सुशासन की सरकार, हर बूथ को बनाएं सबसे मजबूत

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को…

9 hours ago

उल्लास व आस्था के साथ मनाएं त्यौहार, कर ले सारी तैयारी संबंधित विभाग: जिला अधिकारी

पटाखों के संबंध में शासनादेश का कड़ाई से करे अनुपालन, डीजे पर रहेगी कड़ी नजर,…

9 hours ago

लोक नृत्यों की मनमोहक छटा में निखरा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का तीसरा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे…

9 hours ago