February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

पदोन्नति मिलने पर पुलिस महकमे में खुशी की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस महानिदेशक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के उपनिरीक्षक और निरीक्षक, नागरिक पुलिस नियमावली 2015 यथा संशोधित निहित निर्देश के अंतर्गत, प्राधिकृत बोर्ड द्वारा जेष्ठता के आधार पर, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के उपरांत, वर्तमान स्थान पर ही उन्हें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पदासीन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 3702 पदों पर पदोन्नत किया गया, जिसके क्रम में जनपद देवरिया के बरहज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सचिंद्र नाथ राय व झारखण्डे पाण्डेय को उपनिरीक्षक बनाया गया हैं।पूरे देवरिया जनपद में करीब 40 को पदोन्नत मिली है,पदोन्नति पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ‌