संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है सुमही गांव के गंदे पानी का जलजमाव


राजस्व विभाग के सीमांकन के बावजूद भी नहीं हो पा रहा है सार्वजनिक नाली का निर्माण
बांसगांव/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) बांसगांव तहसील अंतर्गत कौड़ीराम विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुमही गांव मैं भीषण जलजमाव से तमाम मच्छर जनित बीमारियां उत्पन्न हो गई। लेकिन राजस्व टीम द्वारा सार्वजनिक नाली के सीमांकन करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा। यह जानकारी देते हुए सुमही गांव निवासी दुर्गेश मिश्र ने आज संपूर्ण समाधान दिवस बांसगांव में प्रार्थना पत्र देकर गांव में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए राजस्व टीम द्वारा किए गए सीमांकन पर नाली निर्माण हेतु गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाधा डाल कर नाली का पानी अवरुद्ध कर गुंडई के बल पर गंदा पानी मेरे दरवाजे पर बहाया जा रहा। मेरा अपने घर पर आना जाना एवं रहना मुश्किल हो गया है। प्रार्थी द्वारा विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।जिससे प्रार्थी के संक्रामक बीमारियों से जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है। उक्त के संदर्भ में तहसील के अधिकारियों द्वारा राजस्व निरीक्षक बांसगांव । प्रभारी निरीक्षक गगहा। खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

17 minutes ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

42 minutes ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

55 minutes ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

1 hour ago

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

11 hours ago