वाटर सप्लाई बंद, ग्रामीणों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर कोल्हुई के ग्राम पंचायत ब बड़िहारी में विगत एक माह से पानी सप्लाई बंद है। जिसके चलते गांव के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पानी सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत ब बड़िहारी टोला नौवडिहवां में प्रधानमंत्री शुद्ध पेयजल योजना के तहत अभी कुछ महीने पहले पानी टंकी का निर्माण कराया गया है।‌बताया जा रहा है कि विगत माह से पानी सप्लाई पूरी तरह ठप्प है। इसकी सूचना विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिया गया ।वहां पर नियुक्त एक जल विभाग के कर्मचारी ने कहां कि पाइप लाइन में विभिन्न स्थानों पर रिसाव है हम लोग इसको
ठीक कर पुनः पानी सप्लाई संचालित करेंगे। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में इस दुर्व्यवस्था को लेकर काफी रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीनानाथ चौधरी, रोहित पासवान, सुनील कुमार, बरुण, रामनिवास यादव, रामदास गुप्त, अर्जुन गुप्त, अरुन चौहान, रामकेश यादव , संतोष पासवान, हरीराम पासवान, बालगोविंद यादव, फूलचंद पासवान, बैजनाथ जायसवाल, अब्दुल रउफ, रामसेवक पासवान, गुड्डू चौधरी, भाजपा युवा नेता मुकेश सिंह, दिनेश लाल यादव, आदि लोगों ने संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से पु:न सप्लाई संचालित करने की मांग की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

BJP उपाध्यक्ष निष्कासित, नाबालिग से जुड़े वीडियो पर बवाल

इस फोटो का rkpnews पुष्टि नहीं करता इसी को आधार मानते पार्टी ने निष्कासित किया…

9 minutes ago

🚨 62 साल बाद रिटायर होगा आकाश का शेर MIG-21, 26 सितंबर को भरेगा आखिरी उड़ान

प्रतीकात्मक चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारतीय वायुसेना का गौरव और देश का पहला सुपरसोनिक…

39 minutes ago

पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच MoU, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा…

1 hour ago

स्वास्थ्य विभाग ने किए बड़े स्तर पर तबादले, 9 चिकित्साधिकारी बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

RKPnews लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में…

1 hour ago

यूपी में स्टार्टअप और इनोवेशन को मिला बड़ा बढ़ावा –मुख्यमंत्री

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य…

2 hours ago

पूर्णिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार ने केंद्र के सहयोग की सराहना – 5 साल में एक करोड़ रोजगार सृजन का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को…

2 hours ago