बाढ़ की स्थिति में राहत संबंधी सभी इंतजाम करने का निर्देश
महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान सिंचाई विभाग के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के उपरांत उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बाढ राहत तैयारियों आदि के संदर्भ में जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी टेलों मे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बाढ़ की स्थिति में राहत संबंधी सभी इंतेजाम करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहाँ उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गेस्ट हाउस में मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व समीर त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…