अब तक ले रहा था फोन से मजा पुलिस कस्टडी में आकर काटेगा जेल की सजा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा को कोई अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है, और अश्लील बातें करता है। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने उसे ऐसा करने से मना किया।इसके बाद भी वह नहीं माना तो परेशान होकर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। इसके बाद कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
पीड़िता ने एसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। उसे दो अज्ञात नंबरों से अक्सर ही कोई अज्ञात व्यक्ति फोन करता है और अश्लील बात करता है। मना करने पर भी वह नहीं मान रहा है। कभी रात में 12 बजे तो कभी तीन बजे, उसका काॅल आता है। परेशान होकर थाने पर शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने उक्त नंबरों पर फोन कर उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद भी वह उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा है। एसपी ने महिला के शिकायत को संज्ञान में लिया और कप्तानगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कप्तानगंज पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार पर दो मोबाइल नंबर धारकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

1 hour ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

1 hour ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

13 hours ago