लापरवाह विवेचको को चेतावनी: न सुधरने पर की जाएगी कार्रवाई- एसपी नार्थ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l थानों पर लंबित विवेचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी आज चिलुआताल थाने पर पहुंच कर विवेचना कर रहे विवेचकों को जमकर लगाई फटकार। आज पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी चिलुआताल थाने पर पहुंच कर आए हुए फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे कुछ फरियादियों द्वारा विवेचना को लेकर लीपापोती जैसी विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई एसपी नार्थ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिलुआताल थाना पर लंबित विवेचना के विवेचको को तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने सभी उप निरीक्षकों को तत्काल एसपी नार्थ के समक्ष विवेचना कर रहे फाइलों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के सामने थाने पर ऐसे भी विवेचक मिले जिनके पास 40 से अधिक लंबित विवेचना मौजूद रहा ऐसे विवेचको को एसपी नार्थ ने जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं को निस्तारण करने का निर्देश दिया 1 हफ्ते के अंदर त्वरित गुणवत्ता युक्त विवेचना निस्तारित ना होने पर कड़ी कार्रवाई करने का फरमान जारी किया कुछ विवेचक अपनी विवेचना अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ कर रहे थे उनको एसपी नार्थ ने उत्साह वर्धन भी किया जिससे उनका मनोबल और बढ़ सके सभी विवेचको को कहा कि अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए त्वरित विवेचना को निस्तारित करें जिससे वादी को न्याय संगत न्याय मिल सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

21 minutes ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

31 minutes ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

57 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

6 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

8 hours ago