आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की सुबह बरदह पुलिस द्वारा गैंगेस्टर के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त कहीं जाने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी बरदह संजय सिंह अपने हमराहियों के साथ बरौना बाजार में चेकिंग अभियान चला रहे थे कि इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बरदह थाना का गैंगेस्टर में वांछित अपराधी ललित राजभर पुत्र हरिश्चन्द राजभर निवासी, बनगांव थाना दीदारगंज इस समय दुबरा बाजार में नहर के पास खड़ा है। वह कहीं जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने हमराहियों संग तत्परता दिखाते हुए पुलिया के पास सुबह करीब 6.10 बजे घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अभियुक्त के खिलाफ जनपद के थाना बरदह, सिधारी, रानी की सराय, गंभीरपुर, दीदारगंज में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…