देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मईल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार थाना मईल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 158/2025, धारा 352 व 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अतुल पाण्डेय उर्फ छोटे को 28 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर भागलपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त भागलपुर थाना मईल, जनपद देवरिया का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह मामला 13 जुलाई 2025 का है, जब पैमाइश को लेकर हुए विवाद के दौरान अभियुक्तों द्वारा वादी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में वादी राणाप्रताप तिवारी द्वारा थाना मईल में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके विरुद्ध थाना मईल में मारपीट, धमकी और गंभीर अपराधों से जुड़े कुल पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद दो अन्य अभियुक्त—नन्दन मिश्रा उर्फ शिवेन्द्र मिश्रा और रियाज—अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…