मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रत्यूष पांडे मुख्य विकास अधिकारी, अध्यक्षता वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत राय डी. पी. ओ., महेंद्र प्रसाद सह जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, माधव प्रसाद सिंह जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद और सर्वेश पांडे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथि गण को माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्रम से स्वागत किया। इसके बाद खुशी, अंशिका, आराध्या, तृप्ति, अनुराधा आदि छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सबको वाह – वाह करने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह जितने बच्चे हैं उतने परिवार हैं। हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम स्वयं अपने माता- पिता, भाई, बहन के साथ मताधिकार का प्रयोग बिना भय, प्रलोभन, धर्म, जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर निर्भीक होकर सत प्रतिशत मतदान करें और अपने आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अपने भविष्य के प्रति भी जागरूक रहें। कठिन परिश्रम के साथ समय का ठीक ढंग से समायोजन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि स्वतंत्र और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए बिना किसी प्रलोभन के ईमानदार और हमारी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करने वाले प्रतिनिधि के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उक्त अवसर पर डी. पी. ओ. कृष्णकांत राय , सह जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रसाद, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह और सर्वेश पांडे ने मतदाता जागरूकता अभियान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सी. डी. ओ. ने मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग अनूप गुप्ता, आदर्श सिंह, उमा मिश्रा, दिलीप यादव, राहुल सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, श्रीनिवास सिंह, अंकिता तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम सुमेर पांडे ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

19 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago