स्कूल, कालेजों व कल-कारखानों में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर आदि शिल्पी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कामगारों के उपकरण पूरे साल काम करें। इसके लिए कामगारों ने उपकरणों की पूजा की।
जिले के सहजनवां तहसील क्षेत्र के ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सेक्टर 23, प्रभादेवी भगवती प्रसाद बीटीसी कालेज, हरपुर-बुदहट, पीडीबीपी लॉ कालेज, अनंतपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा का आयोजन हुआ।
व्यवस्थापिका नीलम दुबे ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर सभी के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
इसीक्रम विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड गोरखपुर के सेन्ट्रल वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापना कर पूजन-अर्चन कर समस्त कर्मचारियों के कल्याण हेतु प्रार्थना किया गया।
डीजीएम सुबोध दीक्षित ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने समस्त ब्रह्मांड की रचना की थी। पौराणिक युग में भगवान विश्वकर्मा ने हथियारों तक का निर्माण किया था । जिसमें भगवान इंद्र का ब्रज भी सम्मिलित है। भगवान विश्वकर्मा ही एक ऐसे भगवान हैं जिनको वास्तुकार अपना गुरु स्वीकार कर कई युगों से उनकी पूजा करते आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्लांट हेड एस.के. सिंह, डीजीएम सुबोध दीक्षित, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, चीफ मैनेजर अश्वनी उमर, आशुतोष चन्दन, आनन्द शर्मा, अवनीश मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के मुख्य अभियंता, एचआर विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

7 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

16 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

29 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago