मालदह सब-स्टेशन पर बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन10 दिन में आपूर्ति सुधारने का आश्वासन, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

मालदह सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 200 ग्रामीण मालदह सब-स्टेशन पहुंचे और विद्युत व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर सद्दाम हुसैन अंसारी को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि मालदह सब-स्टेशन से लंबे समय से नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति के कारण घरेलू कार्यों के साथ किसानों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी उपखंड अधिकारी सिकंदरपुर मु. जाहिद इकबाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने 10 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विरोध समाप्त किया।
बृज किशोर तिवारी ने कहा कि जनता लंबे समय से बिजली संकट झेल रही है। निर्धारित अवधि में व्यवस्था नहीं सुधरी तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ जनहित में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में बृज किशोर तिवारी, लक्ष्मण पांडेय, दुष्यंत सिंह, बृजमोहन तिवारी, आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, मदन मोहन सिंह, सतवंत सिंह, हृदय नारायण पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

9 seconds ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

2 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

6 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

6 minutes ago

जब मौत ने कहा—“मैं तो मजाक कर रही थी!”

अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…

9 minutes ago

संत विनोबा भावे की जयंती पर उनके विचारों और सर्वोदय दर्शन को किया गया याद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गांधीवादी विचारक एवं समाज…

11 minutes ago