बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है बागापार नहर पर बना पुलिया
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार मुख्य चौराहे से बरईठवां जाने वाली सड़क पर बने पुलिया का एप्रोच लगभग एक वर्षो से टूट कर नहर में गिर गया है। उक्त नहर में लगभग दर्जन भर लोग गिर कर लोग चोटिल हो गए है।ग्रामीणों के लाख शिकायतों के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों के कानों पर जूं नही रेंग रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर एक शिकायती पत्र लिख कर नहर पर बने पुलिया निर्माण की मांग किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार मुख्य चौराहे से बरईठवां जाने वाली मुख्य सड़क पर बने स्थित नहर पुल का पश्चिमी एप्रोच टूट कर लगभग एक वर्ष पूर्व नहर में गिर गया।तब से आज तक विभाग के जिम्मेदार इस समस्या की सुधि नही ले रहे हैं।ग्रामीणों के शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं नही रेंग रहा है।तमाम लोग बाइक , साइकिल लेकर नहर ने गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं। संयोग ही कहा जाय कि दर्जन भर घटनाए हो चुकी है। अगर समय रहते विभाग के जिम्मेदार एप्रोच को नही बनवाये तो कोहरे के समय उक्त नहर पुल पर बड़ी घटना घट सकती है। गांव के समाजसेवी जितेन्द्र कुमार शुक्ला, समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र, फरमान अली, विपुल शुक्ला, शिवेन्द्र त्रिपाठी,राम नारायण पटेल,गिरधारी,दीपक, नुरुल हसन, धीरेंद्र जायसवाल,जगदीश जायसवाल,दिनेश, सहित तमाम लोगो ने इस समस्या की ओर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र उक्त नहर पुल का एप्रोच बनवाने की मांग की है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…