बीडीसी सरपंच सहित ग्रामीणों ने शवदाह गृह के जगह पर जबरन कूड़ाघर बनाने का मुखिया पर लगा रहेआरोप
बीडीओ ने इस मामले में कुछ भी बताने से किया इनकार
मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
बभनौली पंचायत के कैथवली गांव में स्थानीय मुखिया अनिता देवी के द्वारा बनाये जा रहे कूड़ाघर का ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया के कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर किया है। बीडीसी उमेश कुशवाहा सरपंच प्रतिनिधि जुनैद अंसारी और समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने कहा की यहां वर्षो से पंचायत के आस पास के गरीब व असहाय ग्रामीण शवो का दाह संस्कार का कार्य करते थे। लेकिन स्थानीय मुखिया के द्वारा इस जगह पर जबरन कूड़ाघर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने इसकी जांच उच्च स्तरीय पदाधिकारी से करने की मांग किया है।ग्रामीणों ने कूड़ाघर के जगह शवदाह गृह निर्माण कार्य कराने की मांग किया है।ग्रामीणों के हंगामा की बात पर बीडीओ धनंजय कुमार से पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिये। वही स्थानीय मुखिया ने कहा की यहां लगभग चार बीघा सरकारी जमीन हैजो कूड़ाघर के साथ साथ शवदाह गृह भी बनेगा।शवदाह गृह के लिए स्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
मौके पर माले नेता जयराम यादव, नेपाल सिंह वार्ड प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, शिवनाथ कुशवाहा, राकेश सिंह, गुड्डू कुशवाहा, हरि सिंह, हंसनाथ सिंह, महंत सिंह, चंद्रभान सिंह, विजय कुमार, अशोक सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, सुभाष प्रसाद, दिलीप पासवान, नंदू कुमार पासवान, प्रदीप पासवान, अजहरुद्दीन अंसारी, राकेश चौरसिया, सत्यनारायण चौरसिया, राम ईश्वर बैठा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…
कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…