किसानों को ओवररेटिंग लेकर दिया खाद ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार बेखबर

अपने दादा को भी नहीं छोड़ा दुकानदार,दो बोरी यूरिया की जगह तीन बोरी यूरिया की निकासी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। खाद वितरण को लेकर एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक दुकानदार ने न केवल ग्रामीण किसानों से मनमाना रेट वसूला बल्कि अपने दादा को भी ओवररेटिंग कर खाद बेचा। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार,मिठौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथ नगर टोला नवडीहवां स्थित कृषक सेवा केन्द्र के एक इफको खाद विक्रेता द्वारा सरकारी दर से ऊपर रेट लेकर खाद बेचे जाने की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। परंतु इस बार जब उसी दुकानदार ने अपने ही परिवार के बुजुर्ग दादा रामलाल चौहान से भी 266,5 रुपए की जगह 390 रुपए प्रति बोरी में खाद व जैविक बेच दिया, तो बात पूरे गांव में हवा की तरह फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदार प्रति बोरी खाद पर 124 रुपये ज्यादा वसूल कर रहा है। बात यहीं तक सीमित नहीं रही दो बोरी यूरिया मांग रहे किसान के बिल पर तीन बोरी यूरिया जारी कर दिया साथ ही एक बोरी खाद का लाभ स्वयं ब्लैक करके उसका लाभ स्वयं उठा लिया।
स्थानीय किसान सुरेश यादव, मनोज, कतवारू,सदरुद्दीन, यासीन ने बताया कि जब यह दुकानदार अपने दादा से ही धोखा कर सकता है तो बाहर वालों से क्या उम्मीद? प्रशासन को ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। दूसरी ओर, शिकायत के बावजूद अभी तक न तो कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और न ही कोई जांच शुरू की गई है, जिससे किसानों में नाराजगी है।
इस सम्बंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से सम्पर्क किया गया तो फोन रिसिव नही हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

29 minutes ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

32 minutes ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

34 minutes ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

44 minutes ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

47 minutes ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

56 minutes ago