ग्रामीणों ने कोटेदार के ऊपर लगाया घटतौली का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर के कोटेदार उदय शंकर के विरोध में ग्रामीणों ने बताया कि, हमारे ग्राम पंचायत रामपुर में, दबंग कोटेदार है। जो काफी लंबे समय से कोटेदार हैं, और गरीबों के राशन को समय से वितरण न कर, डकारने में लगी हुई हैं। जहां प्रदेश की योगी सरकार गरीबों तक मुफ्त में राशन देने का काम कर रही है, वही कोटेदार उदय शंकर ने सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ा है। राशन में कटौती करना आदि शिकायतें ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है, लेकिन उच्च अधिकारियों के कान तक जूं नही रेंगता है। हाथ पर हाथ रख जिले के जिम्मेदार उच्चाधिकारी बैठे हुए हैं। यहाँ ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला है। सूत्रों द्वारा मालूम पड़ा है कि अगर यही रवैया रहा तो आगे बड़ी घटना भी घट सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि राशन कार्ड से प्रति यूनिट 1 किलो कम ही देंगे, आप लोगों को जो करना है कर लीजिए, कोई मेरा कुछ कर नही पायेगा। इन्हीं बातों को लेकर 15 से 20 की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध कर रहे थे। जिसमें कहा कि आज से पूर्व में भी कई बार खाद एवं रसद विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन ना ही जिला पूर्ति अधिकारी और ना ही सप्लाई इंस्पेक्टर के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही कोटेदार के खिलाफ की गई है।
आज कोटेदार उदय शंकर के द्वारा राशन वितरण का कार्य किया जा रहा था, जहां ग्रामीणों ने जमकर राशन में हो रही कटौती का विरोध किया है। प्रधान मोरकली पत्नी अजयपाल का कहना है कि अगर अगली बार कोटेदार द्वारा कोई राशन वितरण को लेकर लापरवाही की गई तो, हम लोग सक्षम अधिकारी से बातचीत कर इनका कोटा निरस्त करा कर किसी ईमानदार व्यक्ति को दिलवाने का काम करेंगे, जो गरीबों का राशन समय से और इमानदारी पूर्वक शासन के मानक के अनुरूप प्रति यूनिट 5 किलो वितरण करने का काम करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

3 hours ago