एनओसी के बगैर दुबई की सैर पर गये ग्राम विकास अधिकारी हुए निलम्बित

बुर्ज खलीफा के सामने ली गई सेल्फी के वायरल होने पर हुई जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात मो. अकदस द्वारा परीक्षा का हवाला देकर विभाग से अवकाश स्वीकृत कराया था परन्तु उक्त अवकाश अवधि में विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बगैर मो. अकदस दुबई की सैर पर चले गये और वहां के विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के सामने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। कतिपय समाचार-पत्रों में इस सम्बन्ध में खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
सीडीओ के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर रहे जिला विकास अधिकारी राज कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा 26 जून 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी कर सम्बन्धित कार्मिक से एक सप्ताह के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा तीन जुलाई को प्रस्तुत किये गये स्पष्टीकरण के सन्तोषजनक न पाये जाने तथा उच्चाधिकारियों को गुमराह करके परीक्षा अवकाश लेकर विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बगैर विदेश जाने का आरोप तय करते हुए ग्राम विकास अधिकारी मो. अकदस के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर विकास खण्ड नवाबगंज से सम्बद्ध कर दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

1 hour ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

1 hour ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

2 hours ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

2 hours ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

2 hours ago