विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद के जयंती पर युवा पखवाड़ा शुरू किया

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर जिला द्वारा गुरुवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत,भारतीय संस्कृति के उद्धारक,चित्त और मन को एकसूत्र में पिरोने वाले, स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत, जिले के नगर इकाई भागलपुर के आदर्श समता कन्या इंटर कॉलेज धर्मेर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत सह मंत्री शिवाजी यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अत्यंत उँचे विचार हमें जीवन में हज़ारों सीख देते हैं, जिसमें आत्मनिरीक्षण आत्मविश्वास जीवन में सादगी व नर से नारायण तक पहुँचने के सूत्र शामिल है।
जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम् ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने उपदेश दीया कि, समस्याओं के प्रति उदासीन रहने वाला व्यक्ति युवा नही हो सकता, समस्याओं से संघर्ष करने वाला ही युवा माना जाता है। हमें निरन्तर समस्याओं से संघर्ष करते हुए हमें जीवन मे आगे बढ़ना चाहिए । इस कार्यक्रम के संयोजक नीरज तिवारी ने कहा उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मिथिलेश शर्मा बालमुकुंद मिश्रा, रविशंकर तिवारी ,नीरज मिश्रा ,पूनम देवी, योगचार्य धर्मेश पाण्डेय,अनिता तिवारी, स्मृति पाठक ,हेमंत मिश्रा, जय मिश्रा ,और गायक आशीष यादव अजनवी सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago