बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को बाबा राघव दास सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था, वह कभी जलेगी नहीं। उसने प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया, लेकिन भगवान की कृपा से प्रहलाद बच निकलेl वहीं होलिका जलकर राख हो गई। तभी से होलिका दहन का कार्य होता है। उन्होंने सनातन धर्म और अपने भारतीय संस्कृति के बारे में कहा कि आज समय-समय पर त्योहारों के कारण ही सनातन धर्म जीवित है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह-संयोजक सोनाली सोनकर ने किया। कार्यक्रम में डॉ अजय मिश्र जिला प्रमुख, अवनीश राय विभाग संगठन मंत्री, अभिमन्यु मिश्र नगर उपाध्यक्ष, डॉ विनय तिवारी प्रांत शोध आयाम प्रमुख गोरक्षप्रान्त, डॉ मंजू यादव नगर उपाध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के निमित्त होली गीत डॉक्टर धनंजय तिवारी, प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र मिश्र, रमेश तिवारी अंजान इत्यादि ने प्रस्तुत किया।
होली मिलन समारोह की स्मृतियां लंबे समय तक हमारे मन मस्तिष्क में बसी रहे, इस निर्मित मंचस्व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशियों का इजहार किया ।
कार्यक्रम के दौरान देवनगर जिले के जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम पाण्डेय ,नगर उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, भाटपार रानी तहसील प्रमुख अमित मिश्र, नगर उपाध्यक्ष मंजू यादव ,वेद प्रकाश , विनय मिश्र ,धनंजय तिवारी , शिवम निषाद ,उत्कर्ष मिश्र ,सूरज गुप्ता ,आयुष कुमार ,मैनेजर निषाद, प्रतीक पाण्डेय ,सत्यम जयसवाल, सचिन चौरसिया ,विवेक कुमार, आशीष कुमार, सलोनी विश्वकर्मा ,आस्था गुप्ता ,कंचन गुप्ता, दीपसिखा निषाद, खुशबू सोनकर, रानी ,रागनी, पूनम ,अनूप गुप्ता ,सूर्य प्रकाश कुमार, अनुप्रिया ,आकांक्षा मिश्रा, शालू जायसवाल, इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…
कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…