डीडीयू के अंग्रेजी विभाग की पत्रिका “साहित्य विमर्श” का कुलपति ने किया विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “साहित्य विमर्श” के 13वें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया गया।
इस विशेष संस्करण में अक्टूबर माह के प्रमुख त्योहारों पर आधारित है और इसके कवर पेज को इसी को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किया गया है। पत्रिका में त्योहारों की थीम पर आधारित रचनाओं के साथ-साथ विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान की शपथ, टेल्स एंड ट्रीविया प्रतियोगिता, व्हिस्पर ऑफ द म्यूज और वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया है।
इस अंक में विद्यार्थियों द्वारा लिखी गई कविताओं को विशेष रूप से सराहा गया है। “साहित्य विमर्श” पूर्णतः छात्र-छात्राओं द्वारा संचालित पत्रिका है, जिसमें लेखन और संपादन का कार्य विद्यार्थी स्वयं करते हैं। इस संस्करण का संपादन प्रथम सेमेस्टर की तीन मेधावी छात्राओं – अंजू उपाध्याय, अनुप्रिया मिश्रा और सोनम जायसवाल ने किया है। अपने संपादन कौशल और रचनात्मक दृष्टिकोण से उन्होंने पत्रिका को एक नया आयाम प्रदान किया है।
इस अवसर पर कुलपति, प्रोफेसर पूनम टंडन ने छात्रों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, कि साहित्य विमर्श न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और संपादन कौशल को भी निखारता है। यह पत्रिका विभाग और विश्वविद्यालय की सामूहिक उपलब्धियों का परिचायक है।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे विभाग के छात्र-छात्राओं ने ‘साहित्य विमर्श’ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और संपादन कौशल को एक नई दिशा दी है। यह पत्रिका उनके विचारों और प्रतिभाओं को व्यक्त करने का अद्भुत मंच है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों और विभागीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। “साहित्य विमर्श” को विश्वविद्यालय और विभाग के नवाचारों का प्रतीक माना गया।इस अवसर पर शोध छात्र नितेश सिंह, जेहरा शमशीर तथा छवि मिश्रा भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

13 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

13 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

13 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

1 hour ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

1 hour ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

1 hour ago